मुंगेर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

MUNGER: मुंगेर में प्रदर्शन – मुंगेर में शव के साथ सड़क को जमा कर रहे ग्रामीणों को

हटाने के लिए पहुंचे पुलिस फोर्स को ग्रामीणों ने खदेड़ा और

पुलिस पर पथराव किया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये.

मामला हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजारानी तालाब के पास की है.

मौके पर पुलिस फोर्स तैनात.


पुलिस पर पथराव : मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय के

पास बीती शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बल के द्वारा

एक ट्रिपल लोड बाइक को जब हाथ से रुकवाया गया तो

बाइक सवार के द्वारा उस पुलिस कर्मी को भी खींचते हुए

भागने का प्रयास किया जिसमें बाइक के पीछे बैठा हुआ

युवक सड़क पर गिर गया तो वहीं एक पुलिस कर्मी का भी पांव टूट गया.

जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा. वहीं सड़क पर गिरे युवक को सर पर चोट लगी जिसकी पहचान बनहरा निवासी गुंजन कुमार के रूप में हुई. जिसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया पर भागलपुर से भी बाहर इलाज के लिए उसे भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई. और आज जैसे ही शव गांव पहुंचा पहले से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ राजारानी तालाब के पास खड़गपुर – तारापुर सड़क को जाम कर दिया. जाम तुड़वाने जब खड़गपुर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने हमला बोलते हुए पथराव भी कर खदेड़ दिया. जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए .


पुलिस पर पथराव – पुलिस ने बंदूक के कुंदे से की थी मृत युवक की पिटाई


पुलिस पर पथराव: लोगों का आरोप था कि पुलिस को देख जब बाइक भाग रहा था तो पीछे से पुलिस ने उसे बंदूक के कुंदे से मार दिया जिससे वह सड़क पे गिरा और उसका हेड इंजुरी हो है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं एसपी जग्गू नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने फोन पे बताया की मामला को ले पुलिस काफी मुस्तैद है. और जाम तुड़वाने का कोशिश कर रही है. साथ ही बताया की कल बाइक सवार शरण पी ट्रिपल लोडिंग चला रहा था जब पुलिस ने हाथ दिया तो हाथ देने वाले पुलिस को ही खींच ले जाने लगा जिससे पीछे बैठा बाइक सवार गिरा और उ सके साथ पुलिस कर्मी भी जिससे उसका पांव फ्रैक्चर हो गया. और बाइक सवार के सर पर चोट लगी

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...