मोबाइल लूटकर भाग रहे अपराधी को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

धनबाद : ईसीआर के धनबाद जंक्शन रेलवे काउंटर से मोबाइल लूटकर भागने की खबर सामने आई है.

हालांकि, वहां पर मौजूद लोगों ने अपराधी को दौड़ा कर पकड़ा,

इसके बाद जमकर पीट दिया फिर उसे स्थानीय सदर थाने की पुलिस को सौंप दिया.

मोबाइल और पर्स छीनकर भाग रहा था अपराधी

पीड़ित यात्री ने मीडिया को बताया कि झरिया से धनबाद जंक्शन पर आरा के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे. टिकट कटाने वक्त मोबाइल और पर्स छीनकर एक अपराधी भागने लगा. जिसके बाद हो हल्ला करने के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे क्वार्टर कॉलोनी के निकट उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और लोगों ने पकड़कर रस्सी से पोल में बांधकर पिटाई कर दी. चोर के पास एक मोबाइल बरामद की गई है, जबकि इस चोरी में दो चोरों की संलिप्ता बताई जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जबकि इस मामले में चोर ने चोरी करने से साफ इंकार कर रहा है, और एक अपने मित्र का नाम बता रहा है. जबकि इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया, जहां पर सदर थाना की पुलिस पहुंचकर चोर को अपने कब्जे में लेकर उनको बंधन से मुक्त किया गया और अपने साथ थाना ले गए. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...