Swiggy राइडरों ने किया हड़ताल, कहा-कंपनी कर रही मनमानी

बोकारो : बोकारो में Swiggy राइडरों ने कंपनी के खिलाफ हड़ताल जारी कर दिया है, जिसको लेकर शनिवार को सेक्टर 4 सिटी सेंटर में कंपनी के मनमानी के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान राइडर यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी सभी के साथ वादाखिलाफी कर रहा है। जहां कोरोना काल में पूरा देश महामारी से जूझ रहा है, उसके बावजूद राइडर दिन रात सेवा जारी रखे हुए हैं, लेकिन कंपनी सिर्फ और सिर्फ अपना फायदा देख रही है।

15-15 घंटे ड्यूटी कराया जा रहा है। उसके बाद भी सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक काम करने के लिए कंपनी द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। वहीं आईडी ब्लॉक कर दिए जाने के लिए भी धमकाया जा रहा है। कभी इंसेंटिव तो कभी पेमेंट काट दिया जाता है और इन्सुरेंस के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है।

राइडरों का कहना है कि पुराना पेमेंट के साथ इंसेंटिव दिया जाए, साथ ही 15 घंटे काम करने की की जगह समय की अवधि भी कम की जाए।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...