Jamshedpur: चौथे मंजिल से कूद गई नवविवाहिता, ये सुसाइड है या मर्डर ?

दहेज के दानवो ने ली जान, 5 माह पहले हुई थी शादी

जमशेदपुर : फिर एक बेटी, एक बहु, एक नारी पर अत्याचार का मामला प्रकाश में आया है.

जब एक नवविवाहिता चौथे मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. बताया जाता है कि

नवविवाहिता की शादी 5 माह पहले हुई थी. वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर

न्याय की मांग की. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

नवविवाहिता चौथे मंजिल: दहेज के दानवो ने ले ली एक बेटी की जान

मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के वेलफेयर टावर में फ्लैट नंबर 503 का है.

जहां दहेज के लिए नव विवाहिता की गला दबा कर हत्या का आरोप लगा रहे मृतका के परिजनों ने कहा कि मामले को छुपाने के लिए शव को चौथे माले से फेंक कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. इस मामले में परिजनों ने उलीडीह थाने में शिकायत की है.

murder1 22Scope News

13 मई को विशाल के साथ हुई थी खुशबू की शादी

खुशबू कुमारी का मायका गया बिहार में है. खुशबू कुमारी की शादी 5 महीना पहले 13 मई को विशाल के साथ हुई थी. तिलक में उन्होंने दो लाख रुपए दिए थे. ससुराल वाले 5 लाख रुपए मांग रहे थे, जिसके लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

ससुर और देवर ने खुशबु के साथ किया गलत काम- परिजनों का आरोप

परिजनो का कहना है की खुशबु कुमारी के साथ उनके ससुर और देवर ने भी गलत का काम किया था! गुरुवार की शाम को खुशबू के ससुर संतोष ने फोन किया, कि अपनी बहन को आकर ले जाओ. इसके बाद परिजन, जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए थे और शुक्रवार की शाम को जमशेदपुर पहुंचे तो उन्हें यहां खुशबू की लाश मिली. खुशबू का शव टीएमएच में था.

murder12 22Scope News

नवविवाहिता चौथे मंजिल: इनलोगों ने मेरी बहन को मारा- खुशबू के भाई

खुशबू के पति विशाल का कहना है कि खुशबू छत से गिर गई थी. इसलिए उसकी मौत हो गई. जबकि, परिजनों का कहना है कि उसे गला दबाकर मारा गया है. परिजनों ने उलीडीह थाने में इसकी शिकायत कर दी है. खुशबू के भाई संजीव ने बताया कि खुशबू को उसके पति विशाल, देवर और ससुर संतोष ने मारा है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस विशाल से पूछताछ कर रही है. डीएसपी पटमदा सुमित कुमार उलीडीह थाना पहुंचे और खुशबू के ससुराल वालों से पूछताछ की और टी.एम.एच अस्पताल जा कर शव का निरीक्षण किया.

रिपोर्ट: बिपिन

बाल अधिकारों को लेकर कोडरमा पुलिस का जागरुकता अभियान

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...

Bank Strike 2026: 3 दिन की हड़ताल से पहले रविवार को...

 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।Bank Strike 2026...