Advertisement
Advertisement

एनआईटी, जमशेदपुर में 12 वें दीक्षांत समारोह

Jamshedpur-एनआईटी जमशेदपुर दीक्षांत समारोह – आज भारत में जॉब क्रिएटर की आवश्यकता है,

नए इन्नोवेटिव आइडिया के साथ छात्र आने वाले सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहें. आने वाले अगले 20 वर्षों को

देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू करें. यह बातें टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ले एनआईटी कॉलेज

में आयोजित 12 वे दीक्षांत समारोह के मौके पर कही.

एनआईटी जमशेदपुर दीक्षांत समारोह – जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बने – टीवी नरेंद्रन

सरायकेला जिले आदित्यपुर स्थित एनआईटी, जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) परिसर स्थित जिमखाना में

12 वें दीक्षांत समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील

के एमडी सीईओ टीवी नरेंद्रन (MD and CEO T V Narendran) ,

आर एस बी ग्रुप के चेयरमैन आरके बेहरा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे.

दीक्षांत समारोह में कुल 1037 छात्रों के बीच डिग्रियां बांटी गई,

जिनमें अंडर ग्रेजुएट के 643, पोस्ट ग्रेजुएट के 366

और पीएचडी के कुल 28 छात्र शामिल रहे.

दीक्षांत समारोह में कुल 671 छात्र शामिल हुए.

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के सीईओ,

एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा ग्लोबल लेवल पर आप बदलाव लाकर

भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की जिम्मेदारी आप लोगों पर है.

आज विश्व की इकोनॉमी रसिया और यूक्रेन के वार की वजह से डगमगाई है.

ऐसे में आपको खुद को खड़ा करना है.

आनेवाला 30 वर्ष महत्वपूर्ण है विश्व के लिए,

इसमें हमारी टेक्नोलॉजी ही हमें आगे रख सकती है.

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...