भागलपुर को मिलने वाली है वंदे मातरम और राजधानी की सौगात

Bhagalpur-भागलपुर को जल्द ही वंदे मातरम और राजधानी की सौगात मिलने जा रही है, जीएम अरुण अरोड़ा इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि उनके द्वारा दोनों ट्रेनों के लिए अनुशंसा कर दी गयी है, अगले साल से भागलपुर से वंदे मातरम और राजधानी की शुरुआत हो जायेगी. इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर जीएम को मेमोरेंडम भी सौंपा.

वंदे मातरम और राजधानी की सौगात

यहां बता दें कि जीएम अरुण अरोड़ा के द्वारा मालदा के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण की शुरुआत हुई थी, इसी क्रम में जीएम अरुण अरोड़ा आज भागलपुर में थें, उनके सात मालदा डिवीजन के डीआरएम सहित रेलवे के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहें.

निरीक्षण के क्रम में जीएम अपने सलून से उतरे और थोड़ी दूर घूमकर फिर वापस अपने सलून में चले गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रेलवे ने पिछले साल लोडिंग सहित रेवेन्यू के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है. वही इस साल भी बेहतर करने की उम्मीद है. वही भागलपुर से राजधानी ट्रेन और वंदे भारत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा किउनके द्वारा दोनों ट्रेनों के लिए अनुशंसा कर दी गयी है, अगले साल से भागलपुर से वंदे मातरम और राजधानी की शुरुआत हो जायेगी

अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...