शिकायत करने दिल्ली पहुंची मेयर आशा लकड़ा

रांची : नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा निगम आज निगम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रही, बल्कि आशा लकड़ा राज्य के अन्य नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. मुलाकात का उद्देश्य विगत कुछ दिनों से निकायों को लेकर नगर विकास विभाग के चल रही कार्यवाही पर शिकायत करना था.

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि झारखंड सरकार की ओर से महाधिवक्ता की राय के आधार पर नगर निकाय, नगर परिषद व नगर पंचायत के मेयर व अध्यक्ष के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. महाधिवक्ता ने नगर विकास विभाग को यह राय दिया है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत मेयर को निगम परिषद की बैठक आहुत करने, बैठक की तिथि निर्धारित करने व परिषद की बैठक में शामिल किए जाने वाले एजेंडा को निर्धारित करने का कोई अधिकार नहीं है. ये सभी अधिकार नगर आयुक्त को हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि महाधिवक्ता ने झारखंड नगरपालिका में विभिन्न धाराओं के तहत प्रदत्त शक्तियों को गलत तरीके से परिभाषित करने का काम किया है, जबकि संविधान के 74वें संशोधन के तहत नगर निकायों, नगर परिषद व नगर पंचायत को सशक्त करने के लिए मेयर-अध्यक्ष को कई शक्तियां प्रदान की गई हैं. ऐसे में राज्य सरकार मेयर-अध्यक्ष को संवैधानिक अधिकारों से वंचित करेगी तो केंद्र सरकार की कई योजनाएं व शहरी विकास से संबंधित कार्य प्रभावित होंगे.

मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि झारखंड सरकार आम जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अधिकार का हनन कर नगर निकायों,  नगर पंचायतों व नगर परिषदों में उच्च अधिकारियों को गलत तरीके से शक्ति प्रदान कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से शिष्टाचार मुलाकात भी की. 

प्रतिनिधिमंडल में मेदिनीनगर की मेयर अरुणा शंकर, लातेहार नगर पंचायत की अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र मंडल, खूंटी नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पाहन, रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष योगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो समेत अशोक प्रसाद, अनूप साहू व संदीप आनंद शामिल थे. इसके बाद मेयर डॉ. आशा लकड़ा के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें झारखंड सरकार के क्रियाकलापों की जानकारी दी.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...