करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

एडिलेड : टी20 वर्ल्ड कप के करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर

पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया. इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाया.

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली आखिरी टीम बन गई.

पाकिस्तान को 128 रनों का मिला था लक्ष्य

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया था.

जिसके जवाब में पाकिस्तान ने यह टारगेट 18.1 ओवर्स में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

पाकिस्तान टीम के इस मैच में जीत के हीरो उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी रहे

उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान

एडिलेड ओवल में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस मैच में 128 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही और मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी निभाई. पाकिस्तान को पहला झटका 57 के स्कोर पर कप्तान बाबर आजम (25) के रूप में लगा. वहीं इसके बाद 61 के स्कोर पर मोहम्मद रिजवान (32) रन बनाकर पवेलियन लौटे.

शाहीन अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए झटके 4 विकेट

हालांकि पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी और 128 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. शाहीन के अलावा आलराउंडर शादाब खान ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2 बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी हुई फेल

एडिलेड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की इस मैच में काफी मजबूत नजर आ रही थी. मैच के 10.3 ओवर में बांग्लादेश 73 रन पर दो विकेट पर खेल रही थी. यहां से बांग्लादेश की पारी देखकर ऐसा लग रहा था कि अंतिम के 10 ओवर में बांग्लादेश तेजी से रन बनाकर बड़ा स्कोर पाकिस्तान के सामने खड़ा करेगी. पर इसके बाद से पाकिस्तान ने गेंदबाजी में शानदार वापसी की और बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 127 रन बना सकी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने यह टारगेट आसानी से हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...