कुढ़नी उपचुनाव के लिए कल से नामांकन शुरु, राजद की शक्ति परीक्षा


Patna–कुढ़नी उपचुनाव के लिए कल से नामांकन करने की शुरुआत होगी. माना जा रहा है कि मोकामा

और गोपालगंज में उपचुनाव के बाद महागठबंधन और भाजपा के बीच मुकाबला ड्रा हो गया था,

कुढ़नी उपचुनाव के बाद बिहार की राजनीति की दिशा और दशा का अंदाजा लग जायेगा.

कुढ़नी उपचुनाव में होगी राजद की शक्ति परीक्षा-

यहां यह बताना भी जरुरी है कि गोपालगंज और मोकमा दोनों ही राजद की परंपरागत सीट नहीं रही थी,

इस प्रकार राजद की अग्नि परीक्षा कुढ़नी में होगी.नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है.नाम वापस होने की अंतिम तिथि 21 नवंबर होगा़.5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतों की गिनती की होगी. छुट्टी के दिन नामांकन नहीं होगा.कुढ़नी विस के आरओ डीसीएलआर पश्चिमी है और सात एआरओ में सीओ व बीडीओ कुढ़नी, सीडीपीओ कुढ़नी, सीओ सरैया, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुढ़नी है.

अनिल सहनी के विधायकी जाने के बाद खाली हुई थी सीट

कुढ़नी विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर अनिल सहनी विधायक निर्वाचित हुए थे.

अनिल सहनी को एलटीसी घोटाले में सजा सुनाए जाने के बाद यह सीट खाली हुई है.

इस सीट को बचाये रखना राजद के लिए एक चुनौती होगी.

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...