बिहार में विस उपचुनाव का एलान, जानें कब होगा मतदान

पटना : बिहार में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो गई है.

राज्य के दो सीट मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव होगा.

बिहार के दो विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होगा और 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

उम्मीदवारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 7 से 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है.

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उपचुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही आज से आचार संहिता लागू हो गया है.

बता दें कि मोकामा सीट राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने से यह सीट खाली हुई थी.

वहीं बीजेपी के विधायक व पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन होने से गोपालगंज की सीट खाली हुई थी.

letter 1 22Scope News

बिहार में विधानसभा उपचुनाव: इन राज्यों में भी होगा उपचुनाव

बिहार सहित छह राज्यों में उपचुनाव होगा. जिसका एलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है.

भारत चुनाव आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, महाराष्ट्र में अंधेरी ईस्ट,

हरियाणा में आदमपुर, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ, तेलंगाना में मुनुगोड़े और

ओडिशा में धामनगर विधानसभा सीटों पर तीन नंवबर को मतदान होगा.

इन सभी सीटों पर मतदान के लिए 7 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

नामांकन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर होगी.

15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे.

मोकामा सीट पर होगी सभी की निगाहें

जिन सीटों पर मतदान होने जा रहा है उनमें बिहार की मोकामा सीट और

हरियाणा की आदमपुर सीट पर सभी की निगाहें हैं.

आदमपुर सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है तो मोकामा से आरजेडी विधायक अनंत सिंह के अयोग्य घोषित होने के बाद हुई है. बाहुबली अनंत सिंह को एक मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी. वहीं, गोपालगंज सीट बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी.

बिहार में विधानसभा उपचुनाव: चुनाव का एलान होने के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां

वहीं, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट विधायक अरविंद गिरि के निधन से खाली हुई है. इस सीट पर वह छह बार विधायक चुने गए थे. तीन बार सपा और दो बार बीजेपी के टिकट पर अरविंद गिरि चुनाव जीते थे. अब इन सभी सात सीटों पर चुनाव का एलान होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाएंगी. संभावित उम्मीदवार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...