मदद की कोई आस नहीं, दिव्यांग हूं बेबस नहीं

Divyaang 2 22Scope News

थक कर सोना और फिर से चलना ही मेरी फितरत

Munger-लेकिन यह कोई अफसाना नहीं होकर एक दिव्यांग की सच्चाई है-क्या कभी आपने किसी दिव्यांग को यह कहते सुना है कि मुझे कोई परेशानी नहीं है, किसी से मदद की कोई जरुरत नहीं है. सरकार को यह मदद किसी और असहाय और बेबस को करनी चाहिए. मैं तो अपना काम कर लेता हूं. मैं क्यों किसी पार भार बनूं.

लेकिन यह कोई अफसाना नहीं होकर एक दिव्यांग की सच्चाई है

तारापुर प्रखंड के लौना गांव का रहने वाले 13 वर्षीय अभिनंदन कुमार को दोनों पैर नहीं हैं, लेकिन यह उसके सपने की उड़ान को तोड़ने को लिए पर्याप्त नहीं है. आज वह अपने लाठी के सहारे स्कूल भी जाता है, साथ ही घर में अपने पारिवारिक दायित्वों को निर्वाह भी करता है. स्कूल कोचिंग का जुगाड़ भी खुद ही करता है. वह कहता है कि जब वह थक जाता है तो फिर से स्कूल के लिए चल पड़ता हूं.

स्थानीय विधायक राजीव कुमार ने की थी मदद की घोषणा, नहीं मिली मदद

अभिनंदन से जब पूछा गया कि उसे प्रधानमंत्री

और मुख्यमंत्री से किसी तरह की मदद चाहिए तो वो साफ शब्दों में इनकार कर जाता है.

लेकिन वह एक बात कहता है कि उसके स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने

कुछ महीने पहले उसे ट्राय साईकल देने की बात की बात कही थी,

लेकिन वह मदद अब तक नहीं मिली.

अभिनन्दन कहता है कि इस प्रकार की झूठी घोषणाओं से तो अच्छा है

कि मदद की बात ही नहीं की जाय.

गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंजा मोहन बाजार, दो घायल, एक की मौत

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...