विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में आजसू का प्रर्दशन

Dhanbad: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में आजसू छात्र संघ के बैनर तले नामांकन संबंधी शिकायतों को लेकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन. बीबीएमकेयू अध्यक्ष विशाल महतो ने बताया कि पीजी के प्रथम नामांकन सूची में ऐसे सैकड़ों छात्रों का नाम आया है, जो अभी बीएड सत्र – 2020-22 में हैं, जिनका कोर्स अभी पूर्ण नहीं हुआ है.

वैसे छात्रों के पास अभी सीएलसी ओर माइग्रेशन प्रमाण पत्र नहीं है. इसके कारण उनका नामांकन नहीं लिया जा रहा है. कुछ दिन पहले ही आजसू की ओर से इस मामले को उठाया गया था. उस समय भी कहा गया था कि ये सभी छात्र इसी विश्वविद्यालय से बीएड कर रहे हैं, अन्य विश्वविद्यालयो में तो बीएड का सत्र पूरा हो चुका है, सिर्फ इसी विश्वविद्यालय में यह समस्या है. इसलिए छात्रों का नामांकन लिया जाए, जैसे ही उनका 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी होगा, वैसे ही सभी छात्र अपना अपना प्रमाण पत्र जमा कर देंगे. इस मामले में डीएसडब्ल्यू ने सहमति जताते हुए उस समय कहा था कि वैसे छात्रों का नामांकन होना चाहिए बशर्ते उन्हें लिखित अंडरटेकिंग देना होगा.

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल

लेकिन उसके बाद इन छात्रों का नामांकन नहीं लिया गया, इस मामले को लेकर 5 नवंबर को नामांकन सेल की बैठक भी बुलाई गई थी, जिसके द्वारा इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया. जिसके कारण करीबन एक हजार छात्रों के सामने समस्या आ रही है.

इधर छात्रों की कोशिश कुलपति,

प्रति कुलपति एवं डीएसडब्ल्यू से बात करने की थी,

लेकिन छात्रों की बात उनसे नहीं हो सकी.

अब छात्रों के द्वारा विश्वविद्यालय में तालाबंदी करने की तैयारी की जा रही है.

इधर जूलोजी बॉटनी में नामांकन से

वंचित छात्र छात्राओं ने भी आजसू से अपनी शिकायत की है.

छात्रों का कहना है कि चांसलर पोर्टल को जूलॉजी और

बॉटनी के लिए अंतिम तिथि से पूर्व बीच मे ही बंद कर दी गयी थी.

और यह सूचना दी गयी कि बॉटनी जूलॉजी को लाइफ साइंस में मर्ज कर दिया गया है.

इसके बाद छात्रों ने मजबूरन लाइफ साइंस में फॉर्म भरा.

किन्तु अब यह सूचना दी जा रही हैं कि

जिन छात्रों ने बॉटनी एवं जूलॉजी में फॉर्म भर दिया.

उनका सूची जारी किया जाएगा और

लाइफ साइंस में जिन्होंने फॉर्म भरा है

उनका लाइफ साइंस की सूची में नाम आएगा.

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...