Advertisment

समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोलियों से भूना, मौत

सीवान : बेख़ौफ़ अपराधियों ने सीवान में फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है. बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरदाहां-जानकीनगर मार्ग पर शामपुर गांव में गुरुवार की शाम अपराधियों ने गोली मारकर शेखपुरा गांव निवासी समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो की हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

जुल्फिकार बसंतपुर से अपने कुछ साथियों के साथ घर लौट रहे थे. साथियों के कहने पर वे शामपुर गांव में चाय की एक दुकान पर रुक गये. इसी बीच दो बाइकों पर सवार पांच अपराधी पहुंचे और उन पर नजदीक से गोलियों की बौछार कर दी. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गये. घटना से नाराज लोग वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे.

वहीं, हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन गोलियां बरामद कीं. मौके पर बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौजूद थे. वहीं ,महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट : विजय

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...