सत्ता के लिए दाऊद से भी हाथ मिला सकते हैं सीएम नीतीश- छेदी पासवान

भाजपा सांसद छेदी पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

रोहतास : स्थानीय भाजपा सांसद छेदी पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं.

मुख्यमंत्री को हर कीमत पर पद चाहिए. वे बिना पद के जीवित नहीं रह सकते हैं.

प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं नीतीश कुमार

मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद छेदी पासवान ने कहा कि बिहार में

अब कोई भी विकास का कार्य नहीं हो रहा है, और जो भी हो रहा है

केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहा है. वहीं प्रधानमंत्री के दावेदारी के सवाल पर

सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार का यह सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है.

जो गरीब और जरूरतमंदों की के लिए सोचता है व कार्य करता है.

जनता उसे ही अपना प्रधानमंत्री चुनती है.

जिन्होंने कभी गरीबी देखा ही नहीं वह गरीबों के हित में कार्य नहीं कर सकता.

दाऊद से भी हाथ: दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पीएम मोदी ने किया साकार

कोरोना जैसे महामारी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज की व्यवस्था की तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं. इसलिए आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हीं देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

chedi paswan1 22Scope News

सासाराम के चार सड़कों का किया शिलान्यास

भाजपा सांसद छेदी पासवान ने आज सासाराम के चार सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया. कुल 23 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाले इन चारों सड़क ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाया जाएगा. विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में संयुक्त रूप से चारों सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास किये गए 4 सड़कों में दो सासाराम के तथा एक शिवसागर के एवं एक चेनारी क्षेत्र की है.

4.47 करोड़ की लागत से केनाल रोड का होगा निर्माण

शिवसागर से कोनार जाने वाली सड़क वर्षाे से जर्जर पड़ी थी. जिसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कराएगी. साथ ही 4 करोड़ 47 लाख की लागत से सासाराम में नहर किनारे केनाल रोड का निर्माण कराया जायेगा. वहीं चेनारी में चंद्रकैथी से लेकर समहुता होते हुए मगजपूरा तक भी सड़क बनाए जाएंगे. वही सासाराम में ओल्ड जीटी रोड से लेकर अकोढीगोला केनाल के किनारे पर भी सड़क का निर्माण होगा.

सांसद ने बताया कि सासाराम का चौमुखी विकास हो, इसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं. विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि निर्माण कराये जा रहे पथ की कुल लंबाई 40 किलोमीटर होगी है. बता दें कि ये तमाम सड़के पीएमजीएसवाई योजना की है.

रिपोर्ट: दयानंद

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...