Commercial Advertisment

बड़हरवा : बीजेपी ने निकाली हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली

Barharwa – हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली – साहेबगंज के बड़हरवा में  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के

खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेमंत हटाओ,

झारखंड बचाओ रैली निकाली. रैली के माध्यम से बीजेपी ने

हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए. बीजेपी नेताओं ने

हेमंत सोरेन सरकार पर बालू पत्थर की लूट को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. 

बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है.

साहेबगंज के बरहरवा में हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ रैली

निकाल कर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन दिया.

इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह वरीय भाजपा नेता

कमल कृष्ण भगत ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे राज्य में

बालू पत्थर और कोयला का अवैध उत्खनन हो रहा है. 

उन्होंने कहा कि अगर इस लूट को रोकने के लिए केंद्र की टीम

कार्रवाई करती है तो मुख्यमंत्री कहते हैं की केंद्रीय एजेंसियों का

दुरूपयोग कर सरकार को परेशान करने का कार्य किया जा रहा.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा साहिबगंज

जिला में अवैध उत्खनन करवाने में सम्मिलित पाए गए,

आज पंकज मिश्रा जेल में हैं. इधर ग्रामीण विकास मंत्री

आलमगीर आलम पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि

20 वर्षों से पाकुड़ विधानसभा में विधायक रहने के बावजूद

पूरे विधानसभा की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है.

विधानसभा में ना अच्छी सड़क न स्वास्थ्य व्यवस्था है ,

और न हीं  लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया हो रही  है.

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने कोई काम नहीं किया लेकिन अपनी उपलब्धि गिनाने के लिए आपकी योजना,

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार को जल्द ही जनता

गद्दी से बाहर निकालेगी. मौके पर कई वरीय भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे.

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...