Ranchi-19 नवंबर को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा सीएम कार्यालय का घेराव करने की घोषणा के साथ ही आज शिक्षक संघ के द्वारा मंत्री मिथिलेश ठाकुर से बात कर शिक्षकों की समस्याओं को रखा गया, साथ ही सरकार के स्तर पर इन समस्यायों का समाधान की मांग की गयी. शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जल्द ही उनकी संपूर्ण समस्याओं का समाधान होगा, वह सीएम से बात उनकी समस्याओं को सामने रखेंगे.
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीएम कार्यालय का घेराव की घोषणा की है
यहां बता दें कि आज आंदोलन के दूसरे चरण में
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के द्वारा
सभी मंत्री विधायक सांसद को ज्ञापन देने का कार्य किया जा रहा था.
इसी कड़ी में मिथलेश ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार,
विधायक बिशुनपुर चमरा लिंडा, विधायक भवनाथपुर, भानु प्रताप शाही से मिलकर
चार सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया और
शिक्षकों से हो रहे भेदभाव शोषण, अत्याचार की जानकारी दी गयी,
साथ ही इस लड़ाई में सहयोग की मांग की गयी.
शिक्षकों के साथ भेदभाव का आरोप
इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया
कि शिक्षकों से भेद भाव किया जा रहा है.
शिक्षकों को अन्य कर्मियों को देय सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना MACP से अलग रखा जा रहा है.
बिना किसी वित्तीय उन्नयन के उन्हे सेवानिवृत होने को मजबूर किया जा रहा है.
साथ ही छठे वेतनमान में विसंगतियों का निराकरण भी नहीं किया जा रहा है.
इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद,
शैलेश तिवारी अरविंद कुमार सिंह,
सुधांशु रंजन प्रमाणिक की भी मौजदूगी रही.

















