DHANBAD: धनबाद में धरती आबा को स्थापना दिवस के मौके
Highlights
पर किया नमन अबुआ राज झारखण्ड के 22वें स्थापना दिवस और धरती आबा
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर बैंक मोड़
स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर
धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह और एसएसपी संजीव कुमार
समेत जिले के तमाम पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इस मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि आज के दिन
हम लोग भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हैं साथ ही
उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं.
सरकार की महत्वकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के
माध्यम से आम लोगो की समस्या का निदान भी किया जा रहा है.
आज धनबाद टाउन हॉल में सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में लोगो की जो भी समस्या होगी उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा.
बिरसा मुंडा की जयंती – पाकुड़ में याद किए गए बिरसा मुंडा
बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर डीसी वरुण रंजन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी.
टाटा स्टील ने जमशेदपुर वासियों को बड़ी दी सौगात
बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर टाटा स्टील ने जमशेदपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर साकची स्थित आई हॉस्पिटल के सामने बिरसा पार्क का निर्माण कर इसमें भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा लगाई गई. आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने विधिवत आवरण किया. मौके पर जुगसलाई
विधायक मंगल कालिंदी, टाटा स्टील एवं जुस्को के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लोगों को स्थापना दिवस पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन की बधाइयां दी.
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
धरती आबा बिरसा मुंडा से दिशुम गुरु शिबू सोरेन तक चलती रही लड़ाई
हम उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान है-बादल पत्रलेख