खड़गपुर झील की प्राकृतिक खूबसूरती देखने पहुंच रहे हैं सैलानी

MUNGER: मुंगेर में ठंड का मौसम आते ही खड़गपुर झील

की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने सैलानी पहुंचने लगे हैं.

झील को देखने मुंगेर सहित आसपास के कई जिलों से लोग आते हैं,

लेकिन संसाधनों के घोर अभाव है. खड़गपुर झील में दूर- दूर से

पिकनिक मनाने आए लोग पिकनिक स्पॉट का आनंद उठाने

के बाद शाम ढलते ही वापस लौट जाते हैं क्योंकि यहां रहने

की कोई व्यवस्था नहीं है. लोगों ने सरकार से खड़गपुर झील

को और बेहतर बनाने की मांग की है.

ठंड के दिनों में खुषनुमा मौसम के बीच सैलानी भी

खड़गपुर झील के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने पहुंचने लगे हैं.

वहीं आज सैलानियों की काफी भीड़ खड़कपुर झील पर देखी गई. सैलानियों ने यहां की प्राकृतिक वादियां, पहाड़ और झील को अपने कैमरे में कैद किया.

झील की प्राकृतिक खूबसूरती – सैलानी अक्टूबर से फरवरी महीने तक झील पहुंचते हैं

अमूमन सैलानी अक्टूबर से फरवरी महीने तक झील की खूबसूरती निहारने पहुंचते हैं. सैलानियों ने बताया कि आसपास के एरिया में इस तरह की प्राकृतिक वादियों का नजारा देखने को नहीं मिलता, शहरों में धूल प्रदूषण, शोर- शराबा आदि से दूर खड़गपुर झील में सुकून भरे एहसास लेने के लिए पहुंच जाते हैं क्योंकि सरकार खड़गपुर झील में पर्यावरण को बचाए रखे हैं. वहीं सैलानियों ने बताया कि इस तरह के नजारे बहुत कम देखने मिलते हैं,

हवेली खड़गपुर झील बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर हवेली खड़गपुर स्थित है. आपको बता दें कि पूर्व बिहार के खूबसूरत पिकनिक स्पॉटों में एक खड़गपुर झील सैलानियों की पहली पसंद है. वहीं चारों तरफ सुंदर पहाड़ों के बीच स्थित यह झील प्रकृति की सुंदरता का एक नमूना है. पहाड़ों के बीच एक बांध बनाया गया है जिससे इस झील का पानी नदी में प्रवाहिक किया जाता है. खड़गपुर झील को किसानों के लिए वरदान माना जाता है

सीएम से ईडी की पूछताछ से पहले रांची में चढ़ा सियासी पारा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...