Advertisment

कोल कंपनी और सीआईएसएफ कोयले की लूट करवाती है – बन्ना गुप्ता

DHANBAD: अवैध कोयले की चोरी

के मामले में सीआईएसएफ की

गोली से 4 लोगों की मौत मामले को लेकर

बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार और कोयला कंपनी

पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि

राज्य में कोयला कंपनी और सीआईएसएफ

सुनियोजित तरीके से कोयला की लूट करवाती है.

और अपने गलत काम को छुपाने के लिए निर्दोष लोगों

पर गोली चलाती है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से करें. कोयले की अवैध ढुलाई को रोकने की जिम्मेदारी उनकी है. राज्य सरकार की जिम्मेदारी उसके बाद आती है. राज्य सरकार लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखने के लिए है.

धनबाद में मीडिया से बात करते हुए स्वस्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोयला और लोहा मेजर मिनरल में आता है जबकि बालू और गिट्टी माइनर मिनरल में आता है. बालू और गिट्टी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसे 1000 करोड़ का घोटाला बताती है और मेजर मिनरल की लूट का कोई हिसाब नहीं रखती. अगर ऐसा है तो लोहा और कोयला को माइनर मिनरल की श्रेणी में रख दें और बालू और गिट्टी को मेजर मिनरल की श्रेणी में रखें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पीछे केंद्र ईडी और सीबीआई लगा देती है और कोयला कंपनी की चोरी पर चुप्पी साधे रहती है.

दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो: बन्ना

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार देर रात सीआईएसएफ द्वारा 4 कोयला चोरों को मार गिराया जाने की घटना के लिए सीआईएसएफ को दोषी ठहराते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. बन्ना गुप्ता ने एक निजी शादी समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति कोयले की रखवाली की जिम्मेवारी सीआईएसएफ और कोयला कंपनी के जिम्मे है उन्हें इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए कई दफा उनके भ्रष्टाचार के कारण कोयला चोरी जैसी घटनाएं घटती है और बाद में वे ग्रामीणों पर फायरिंग करते हैं और उनकी जान जाती है.

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने की आनंद मोहन की रिहाई की मांग

Jairam Mahato JSSC CGL: छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में गरमाया...

Jairam Mahato JSSC CGL: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन, सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा के दौरान विधायक जयराम महतो ने सदन में छात्रों...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते गिरफ्तार, CID का बड़ा एक्शन;...

 JPSC धांधली मामले में CID ने पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे लगातार...

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...