Commercial Advertisment

मुंगेर: अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत

मुंगेर : अहले सुबह लगभग 4 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंद दिया जिसमें

एक 65 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य 3 लोग बुरी तरीके से

घायल हो गए. सड़क दुर्घटना में घायल हुए सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है,

चिकित्सकों के मुताबिक सभी का स्थिति सामान्य है.

मामला मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा गांव की है.

अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रक टेंट में किया प्रवेश

जानकारी के मुताबिक सीतारामपुर नजीरा गांव निवासी चमक लाल सिंह के बेटे मोहन कुमार का रविवार की रात तिलकोत्सव था. तिलक समारोह में आए परिजन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ घर में आराम कर रहे थे. आज सोमवार की अहले सुबह 4ः00 बजे तेज मुंगेर की तरफ से आ रहे और भागलपुर की ओर जा रहे धान की बोरी से लधा तेज रफ्तार ट्रक बीआर09जी8281 अनियंत्रित होकर टेंट में प्रवेश कर गया. जिस दौरान टेंट के अंदर सो रहे 65 वर्षीय सिकंदर सिंह के अलावे होरिल सिंह, रोबिन कुमार और भोला कुमार ट्रक के चपेट में आ गए जिसमें सिकंदर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि रोबिन कुमार और भोला कुमार ट्रक के नीचे आकर फंस गए, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया.

अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंदा1 22Scope News

सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

इस घटना में मृतक के पुत्र होरिल सिंह, पोता रोबिन कुमार और भोला कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर ले जाया मगर वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया सभी घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद चालक और खलासी मौका पाते ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

घटना के बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा ट्रक पर लदे सभी धान के बोरे को ट्रक से उतारकर बीच सड़क पर रख दिया, और मृतक के शव को सड़क पर रखकर मुआवजा के साथ-साथ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया. सड़क जाम सुबह 4ः00 बजे से ही लगा हुआ है. सुबह 09ः00 बजे तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्तालाप जारी था. इस बीच सड़क जाम रहने के कारण लगभग 2 किलोमीटर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. जिसमें स्कूली बच्चे सहित दूरदराज जाने वाले यात्री भी सड़क जाम में फंसे रहे. सड़क जाम रहने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना रहा.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

Read More :

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...