कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022: मोहम्मदगंज ने जीता उद्घाटन मैच

खिलाड़ियों का नगर मार्च पास्ट रहा मुख्य आकर्षण

हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद अनुमंडल कर्पूरी मैदान में कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का उद्घाटन हुआ. समारोह में सभी बत्तीस फुटबॉल टीमों के जपला मार्च पास्ट किया गया. इसके बाद मोहम्मदगंज और सडेया के बीच मैच खेला गया, जहां मोहम्मदगंज ने सडेया को 2-1 से हराकर मैच अपने नाम किया.

कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022: लोगों को किया गया जागरूक

प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी 32 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय धुन पर हाथ में फुटबॉल और राष्ट्रीय झंडा लेकर सभी नगर वासियों को खेल के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान अनुमंडल मैदान से जपला तक का भ्रमण किया. लोगों को ‘खेलेगा तभी जीतेगा पलामू’ अभियान के तहत जागरूक किया गया.

हुसैनाबाद को बनाना है फुटबॉल हब- संजय कुमार सिंह

कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य हुसैनाबाद को फुटबॉल हब बनाना है. मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट क्लब ने पिछले 3 सालों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. स्पोर्ट क्लब के बच्चों ने जिले के कई प्रतियोगिताओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. जरूरी नहीं प्रतिभा बड़े घरों से ढूंढी जाए, वह गरीब बस्ती से भी निकाल कर निखारी जा सकती है.

कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022: कल खेले जाएंगे दो मुकाबले

क्लब के संरक्षक कर्नल संजय सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र से प्रतिभावान खिलाड़ियों को फुटबॉल के क्षेत्र में नए मुकाम पर पहुंचाना है. मौके पर अध्यक्ष मानिकचंद सिंह, अजय कुमार सिंह, लाल धन ठाकुर, डबल सिंह, सुदेश सिंह, जयकूश सिंह, मनोज शर्मा, निहाल मिर्जा सैयद इकबाल, तकि रिजवी सुभाष कुमार, अमित सिंह, जमालुद्दीन शाह, राहुल, गोविंद एवं हजारों दर्शक उपस्थित थे. प्रतियोगिता में कल दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच हैदरनगर बनाम रपूरा और दूसरा मैच खरगड़ा बनाम पतरिया के बीच खेला जाएगा.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!