Advertisment

सारण पुलिस का GOOD MORNING…

मार्निंग वॉक पर निकले लोगों का पुलिस ने किया अभिवादन, पूछा हाल-चाल

प्रातः 4ः30 से 7ः30 बजे तक सारण पुलिस ने चलाया औचक वाहन चेकिंग

छपरा : सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा सुबह 4ः30 बजे से 7ः30 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया. मार्निंग वॉक पर निकले आम जनता को पुलिस ने GOOD MORNING कहकर अभिवादन किया एवं हाल-चाल जाना. आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कई स्थानों पर औचक वाहन निरीक्षण किया. इस दौरान अपराधियों, स्नैचर्स, नशीले पदार्थों को पकड़ने और हथियार, शराब, नशीले पदार्थ आदि को जब्त करने हेतु सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सुबह सैर पर निकले आम जनता को गुड मार्निंग कर अभिवादन किया. बता दें कि पंचायत चुनाव के कारण अपराधियों, स्नैचर्स, स्मैकर्स, हथियार, शराब, नशीले पदार्थाें आदि को पकड़ने के उद्देश्य से छापेमारी भी की जा रही है।

सारण पुलिस के द्वारा चलाये गए GOOD MORNING गश्ती का उद्देश्य आमजनता एवं पुलिस के बीच की दूरी को समाप्त कर समन्वय स्थापित कर विश्वास पैदा करना है. लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना पुलिस का मुख्य उद्देश्य है. सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी अभियान चलाया जाएगा.

रिपोर्ट : रंजीत

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...