पुलिस से बदसलूकी करना पड़ा महंगा, 5 लोग गिरफ्तार

लखीसराय : लखीसराय से इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जहां पुलिस टीम से बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि रविवार की रात अमहरा पुलिस ने शराब की सूचना पर दीघा गांव में छापेमारी करने गई थी। जहां पुलिस ने देसी शराब बनाने के उपकरण एवं शराब बरामद किया।

इस दौरान शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की गई साथ ही पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी रौशन कुमार ने दीघा गांव में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम से बदसलूकी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस के साथ बदसलूकी एवं सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एएसपी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

चांद किशोर यादव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...