कुलगाम में हुए आतंकी हमले में कटिहार के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

कटिहार : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में कटिहार के रहने वाले मजदूर की मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना क्षेत्र के प्रीत नगर में मातम पसर गया. वहीं मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताते चलें मृतक शंकर चौधरी के चारों भाई मजदूरी का ही काम करते हैं. घर में सिर्फ उनके पिता खोखा चौधरी और मां हैं. घटना की सूचना के बाद पूरे गांव शोकाकुल है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में सरस्वती पूजा के बाद मृतक शंकर मजदूरी के लिए कश्मीर के कुलगाम गये थे, जहां आतंकवादियों के हमले से उनकी मौत हो गई. वहीं परिजन सरकार और प्रशासन से शव को उनके घर तक पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं.

रिपोर्ट : श्याम

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...