रांची: शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़, चार माफिया गिरफ्तार

महंगे ब्रांड के शराब बरामद, कोलकाता से चल रहा था सिंडिकेट

रांची : शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़- राजधानी रांची में कोलकाता से चल रहे शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है. मामले में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 शराब माफियाओं को धर दबोचा है. आरोपियों के पास से महंगे ब्रांड के शराब बरामद हुए है.

ranchi sharab1 22Scope News

बिहार की तर्ज पर शराब सप्लाई के चेन को किया डिकोड

उत्पाद विभाग ने रांची में भी बिहार की तर्ज पर डोर टू डोर शराब सप्लाई के चेन को डिकोड किया है. 4 शराब तस्करों की गिरफ्तारी से ये पूरा मामला उजागर हुआ है. जानकारी के मुताबिक पिछले 2 वर्षों से ये सिंडिकेट रांची में काम कर रहा था. कोलकाता से शराब लाया जाता था जिसे रांची के होटलों और बार के कस्टमर को दिया जाता था.

ranchi sharab12 22Scope News

शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: महंगे शराब भेजने की इनको मिली थी जिम्मेवारी

कोलकाता से महंगे शराब को रांची भेजने की जिम्मेवारी रणदीप बॉस नामक शख्स की थी, जो शराब रांची के अनीत सिंह को थड़पाकना में भेजता था. जिसके बाद अनीत सिंह अपने हैंडलरों के माध्यम से शराब ग्राहक तक पहुंचाता था. शराब बेचने को लेकर अनीत बार के सुपरवाइजर और वेटर को अपना मोहरा बनाया था. जिनके जरिए वो महंगे शराब के शौकीनों तक पानी पैठ जमाता था. वहीं रांची के कुछ बार और होटल के साथ साथ कई ग्राहकों को भी ये शराब मुहैया कराते थे. मामले को लेकर उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि शराब को रांची में खपाने का दारोमदार अनीत सिंह पर ही था.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

रामगढ़ DC ऋतुराज बने क्लास टीचर, बच्चों को पढ़ाया और दिया...

रामगढ़: रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ऋतुराज ने बुधवार को डुल्मी ब्लॉक इलाके का दौरा किया ताकि विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था की ज़मीनी हकीकत...

राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में ठहरे BJP विधायक पर स्वास्थ्य...

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वोटिंग से पहले बीजेपी विधायकों को रांची के मेन रोड स्थित...

राज्य के 13 महाविद्यालयों में 2026-27 से शुरू होगी रोजगार परक...

पटना : राज्य के चार विश्वविद्यालयों के 13 महाविद्यालयों में रोजगार परक शिक्षा (AEDP) होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चुनिंदा कॉलेजों...