RANCHI: कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के
नेतृत्व में 50 कांग्रेसियों का जत्था
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना हुआ.

इस जत्थे में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम,
भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय,
कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर,
मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव,
अनुप सिंह, अम्बा प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं.
झामुमो भी भारत जोड़ो यात्रा में हुआ शामिल
इस यात्रा को झामुमो का भी साथ मिला रहा है. कांग्रेस नेताओं के साथ महागठबंधन सरकार के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता मिथिलेश ठाकुर भी यात्रा में शामिल होंगे.
रवाना होने से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लोगों को जागरुक करने और कांग्रेस की नीतियों के साथ जोड़ने के लिए सह यात्रा महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से भी यह यात्रा महत्वपूर्ण है और इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इस यात्रा में साथ दे रहा है.
रिपोर्टः करिश्मा
- Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में 61 मिमी बारिश, वज्रपात से तीन की मौत
- Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की तैयारी अभी से करें! 7 नवंबर की ट्रेन के टिकट कब से होंगे बुक?
- Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी Apollo Hospital Kolkata की सुपर स्पेशलिटी OPD सेवा

















