बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ आगे बढ़ेगी लोजपा-आर

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने आज पटना में

अपना 23वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर

पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ आगे बढ़ रही है.

लोक सभा के चुनाव में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट

को कैसे जमीन पर उतारें, इस पर मंथन किया जा रहा है.

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की कैसे सरकार बने इस पर

आज भी चर्चा हो रही है. भारी संख्या में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से कई लोग जुड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के सपने, उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प सभी कार्यकर्ता लेते हैं.
दिवंगत रामविलास पासवान स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाते थे.

चिराग 22Scope News

रामविलास के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

चिराग पासवान ने कहा कि उनके नेता और पिता रामविलास पासवान

ने हमेशा स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाते थे.

उसी परंपरा को आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है.

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान

ने कहा कि पूरे बिहार ही नही पूरे देश और प्रदेश में

पार्टी उतनी ही अच्छे से स्थापना दिवस मना रही है.

उन्होंने कहा कि हरेक कार्यकर्ता रामविलास पासवान के

हर एक सपने को साकार करने का संकल्प ले रहे हैं.

मेरे नेता के जाने के बाद कई लोगों ने पार्टी को

बर्बाद करने का प्रयास किया और कई लोगों ने इसमें अहम भूमिका निभाई. पिछले 2 वर्षों से कार्यकर्ता एकजुट रहे और उनका आभार व्यक्त करता हूं. आज इस मौके पर कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया.

कुढ़नी में करेंगे BJP का प्रचार


चिराग पासवान ने बताया कि कुढ़नी में 2 दिन पूर्व प्रोग्राम को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का कॉल आया था बात हो रही है आगे प्रोग्राम तय कर लिया जायेगा.
आने वाले दिनों में जब ये कन्फर्म होगा की पार्टी अधिकृत किसके लिए है वैसे वैसे हमलोग काम कर रहे हैं. पार्टी को लेकर चुनाव आयोग को फैसला करना है.


नीतीश की राजनीति के कारण नहीं मिला बिहार को विशेष दर्जा


नीतीश कुमार पर भी चिराग ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कहा उनका काम दिखता कहां है. मुख्यमंत्री ऐसे प्रदेश की मुख्यमंत्री है जहां उनको आंख का इलाज कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है. उन्होंने सीएम के बिहार राज्य का दर्जा के मुद्दे पर कहा कि नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करते हैं और बाहर आकर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हैं. उन्होंने नीतीश कुमार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कहा कि सीएम के सामने एक उचित प्लेटफार्म है जिसमें सभी राज्य के सीएम जाते हैं उसमे बात को उठा सकते हैं

रिपोर्टः राजीव

    Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

     Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

    Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

    गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

    Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

     देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...