शादी के घर में पसरा मातम, शहनाई की जगह गूंजीं चीखें, 2 की मौत, कई मासूम बच्चे घायल

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गई। एक डीजे वाहन के चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल बताये जा रहे हैं। पूरा मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर पंचायत के बलधीम्मा गांव का है। हादसा इस कदर भयावह था कि खुशी से झूम रहे घरों में अब सिर्फ आंसुओं का सन्नाटा है।

Goal 2 22Scope News

DJ वाहन के साथ सभी लोग पूजा करने के लिए गए थे

बताया जा रहा है कि शादी स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बहालिया स्थान के पास डीजे वाहन के साथ सभी लोग पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान डीजे वाहन अचानक पीछे की ओर जाने लगा और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो से तीन बच्चे घायल हुए हैं। मृतकों की पत्नियां यसोदा देवी और सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखद बात यह रही कि आज जिस लड़के की बारात निकलनी थी, उसी के जीजा की इस हादसे में जान चली गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गांव में गहरा मातम है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़े : शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत, पांच जख्मी, घटनास्थल पर पहुंचे SP…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...