Commercial Advertisment

आरा में मादक पदार्थ की तस्करी, अंतरजिला गिरोह के छह गिरफ्तार

भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हेरोइन और नगद राशि बरामद

आरा : मादक पदार्थ की तस्करी- भोजपुर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के

मौलाबाग इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ/हेरोइन एवं नकदी बरामद कर

अंतरजिला गिरोह के छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

जब्त हेरोइन की कीमत लाखों में आंकी जा रही है.

इसकी जानकारी एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु ने रविवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.

taskri1 22Scope News

हेरोइन एवं नगद राशि सहित कई सामान बरामद

उन्होंने बताया कि शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की सूचना मिली. इसके पश्चात वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल द्वारा सूचना का सत्यापन के क्रम में भारी मात्रा में मादक पदार्थ/हेरोइन एवं नगद राशि की बरामदगी की. इस दौरान 124.54 ग्राम हेरोइन/ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वेटज मशीन, एक कैची, 7 मोबाइल और 205030 नगद बरामद हुआ.

taskri12 22Scope News

मादक पदार्थ की तस्करी: इन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी सुनील सिंह के पुत्र आकाश कुमार, बड़हरा थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव निवासी जय मंगल सिंह के पुत्र आशीष कुमार, आरा टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी अरुण कुमार केसरी के पुत्र रितिक कुमार, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह, नालन्दा जिले के बिहार शरीफ थाना क्षेत्र नई सराय संगत गली निवासी धनजी कुमार के पुत्र समीर विद्यार्थी उर्फ झून्नू तथा नई सराय निवासी अलख प्रसाद के पुत्र नंदन कुमार है.

रिपोर्ट: नेहा गुप्ता

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...