पटना सिटी: वार्ड सदस्य के बेटे को गोलियों से भूना, मौत

पटना सिटी : वार्ड सदस्य के बेटे- राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार बरकरार है.

आज फिर अपराधियों ने राजधानी पटना के गौरीचक के सुडीहा गांव में एक 20 वर्षीय

युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया है. मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के सुडीहा गांव के पास की है

जहां पर 20 वर्षीय युवक वीरेंद्र कुमार अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से

अरवल की ओर जाने के लिए चला था, लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ा पहले से घात लगाएं अपराधियों ने वीरेंद्र कुमार को गोली मार दी जिससे युवक विरेंद्र कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

mout1 1 22Scope News

थानाध्यक्ष ने आपसी रंजिश का बताया मामला

मृतक विरेंद्र वार्ड सदस्य किरण देवी का पुत्र बताया जा रहा है. हालांकि थानाध्यक्ष गौरीचक से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह आपसी रंजिश का मामला है और चुनाव से जुड़ा हुआ मामला बताया जा रहा है. हालांकि किरण देवी जब चुनाव लड़ी थी तो उसके विरुध सुबोध पासवान ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया था. जिसमें किरण देवी विजय हुई थी तब से यह रंजिश चल रहा था.

वार्ड सदस्य के बेटे: आरोपी सुबोध पासवान फरार

हालांकि दोनों पक्षों के ऊपर काउंटर केश पहले से भी दर्ज था. फिलहाल हत्या की घटना को अंजाम देकर सुबोध पासवान फरार हो गया है. वहीं मौके पर गौरीचक थाने की पुलिस ने पहुंचकर मृतक वीरेंद्र के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: उमेश चौबे

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...