आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष : अपराधियों ने नाबालिग को मारी गोली

मुज़फ्फ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. हाई स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने रविवार की रात एक नाबालिग को गोली मार दी. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि अपराधी किसी व्यक्ति को गोली मारने की रेकी करने गए थे, लेकिन व्यक्ति वहां नही मिला. इसके बाद अपराधियो ने फायरिंग शुरू कर दिया. जिसमें मौके पर मौजूद एक नाबालिक छात्र को हाथ में गोली लग गई. गोलियों की तड़तड़ाहट से सारे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नाबालिग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर इलाज कर रहे डॉक्टर गौरव वर्मा ने कहा कि बाजू में गोली लगी है. घायल भी खतरे से बाहर है.

घटना के बारे में सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें एक युवक को गोली लगी है, इलाज जारी है. मौके से एक युवक को डिटेन भी किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. किस वजह से गोली चली है, कई बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्ट : विशाल

कभी जिस बालू के दिया जाता था ताना, आज उसी बालू पर वर्चस्व के लिए जारी खूनी संघर्ष

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...