Advertisment

गीत के माध्यम से रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग

रतन टाटा के जन्मदिन पर रिलीज होगा भारत रत्न-2, टाटा यूनियन ने जारी किया पोस्टर

बिहार-झारखंड के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी आवाज

गीत के माध्यम से रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग हुई तेज

जमशेदपुर : गीत के माध्यम से रतन टाटा- टाटा स्टील के अंतरिम चेयरमैन व पद्य विभूषण से सम्मानित

रतन टाटा के जन्मदिन के मौके पर एक एलबम का निर्माण किया जा रहा है,

जिसका नाम ‘भारत रत्न-2’ है. इस एलबम के पोस्टर को लांच किया गया.

बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित थे.

tata1 22Scope News

रतन टाटा ने देश के हर संकट में निभाई संकटमोचन की भूमिका- संजीव चौधरी

उन्होंने कहा कि रतन टाटा पूरे देश के महान विभूति है. उन्होंने देश के हर संकट में संकटमोचन की भूमिका निभाई है. खासकर कोरोना जैसे कालखंड में. जब देश में ऑक्सीजन की किल्लत होने लगी तो उन्होंने पूरे देश में ऑक्सीजन भेजने का काम किया, जिससे लाखों जीवन बचाए गए. उन्होंने कहा कि टाटा हर युवा के आदर्श हैं. इतने बड़े शख्सियत को भारत रत्न मिलने चाहिए.

tata12 22Scope News

रतन टाटा की सादगी और देश भक्ति का हूं कायल- अजीत अमन

उन्होंने भारत रत्न-2 एलबम का निर्माण करने वाली पूरी टीम की पहल का सराहना की. इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है. वहीं, अजीत अमन ने कहा कि रतन टाटा को वे अपना आदर्श मानते है. उनकी सादगी और देश भक्ति के सदा कायल है. इससे पूर्व भी अजीत अमन ने रतन टाटा पर एक गीत गा चुके हैं, जिसे बीते साल संस्थापक दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था. इस गीत को पूरे देशभर में काफी सराहा गया था. इस एलबम के निर्माण में नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव, शिक्षक आलोक राज सिंह व पी. श्रीनिवास ने सहयोग किया है.

tata123 22Scope News

गीत के माध्यम से रतन टाटा: कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस गीत को अमित तिवारी ने लिखा है. निर्देशन मनोज पांडे, उदय साहू और एडिटिंग का काम बबलू ठाकुर, सूर्या साहू कर रहे हैं. रतन टाटा के जन्मदिन को खास बनाने के लिए गायक अजीत अमन व उनकी पूरी टीम लगी हुई है. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, विकास शुक्ला, अजय शर्मा, अजीत अमन, पी.श्री निवास, मनोज पांडे, बबलू ठाकुर आदि उपस्थित थे.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...

JPSC Scam Update: सीआईडी की 18 ठिकानों पर बड़ी Raid, OMR...

झारखंड में JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने रांची समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। OMR शीट, लैपटॉप, मोबाइल और...

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...