असम राइफल्स की साइकिल रैली पहुंची सासाराम

रोहतास : असम राइफल्स के बैनर तले 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विगत 15 अगस्त से निकली साइकिल यात्रा का जत्था सासाराम में प्रवेश किया. जहां स्वतंत्रता संग्राम में लड़ाई लड़े दर्जनों स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को ताराचंडी मंदिर धाम के प्रांगण में असम राइफल्स के जवानों ने भव्य तरीके से सम्मानित किया. आपको बता दें की चेनारी क्षेत्र के 104 वर्षीय वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी गायत्री तिवारी के अलावे दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी के परिवार एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 104 वर्षीय गायत्री तिवारी ने असम राइफल्स के जवानों को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए प्रोत्साहित किया. इस दौरान असम राइफल के मेजर सूरज ने बताया कि इस ऐतिहासिक धरती पर आने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बहुत ही उत्साह मिला. इस साइकिल रैली का मक्सद आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवारों से मिलना है. देश की आजादी में जवानों द्वारा किए गए अभूतपूर्व योगदान के बारे में लोगों को अवगत कराना ही इसका मक्सद है, ताकि लोगों में देश के प्रति देशभक्ति का भावना जागृत हो. इस मौके पर बिहार विधानसभा सदस्य करहगर विधायक संतोष मिश्रा और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पांडे मौजूद रहे.

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...