पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने 17वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का किया शुभारंभ

गया : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में

17वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का शुभारंभ किया.

कोविंद आज विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे.

इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे

जहां मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए.

उन्होंने इसके बाद पवित्र बोधिवृक्ष का भी दर्शन किया.

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने बोधगया में चल रहे 17वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह में शामिल हुए.

कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का शुभारंभ किया.

ramnath kovind1 22Scope News

बता दें कि इस दस दिवसीय समारोह में बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, भारत, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका और वियतनाम के बौद्ध भिक्षु और भिक्षुक शामिल होंगे. यह समारोह 10 दिनों तक चलेगा. जिसमें विश्व शांति हेतु बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा सुत्तपाठ किया जाएगा.

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद : महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

राम नाथ कोविंद आज विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे. इसके बाद कोविंद सड़क मार्ग से सीधे बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे जहां मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए. उन्होंने इसके बाद पवित्र बोधिवृक्ष का भी दर्शन किया.

ramnath kovind12 22Scope News

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद : विश्व शांति के लिए किया जाएगा सुत्तपाठ

इस मौके पर महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की है. उन्होंने दस दिवसीय त्रिपिटक समारोह का शुभारंभ किया. त्रिपिटक में विश्व शांति हेतु बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा सुत्तपाठ किया जाएगा.

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...