सीसीटीवी में कैद वारदात
जमशेदपुर : सोनारी के कागलनगर मेन रोड स्थित वैष्णवी ज्वेलरी दुकान में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ किया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
बता दें कि वैष्णवी ज्वेलरी दुकान मेन रोड स्थित है. यहां हर समय पुलिस की गश्ती होती है, और तो और पुलिस का चेक पोस्ट भी है. लेकिन चोरों ने वहां भी पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया.
बताया जाता है कि चोरों ने दुकान के छत का एस्बेस्टस को ही काट दिया. इसके बाद उसके अंदर छोटा सा छेदकर वहां से अंदर प्रवेश किया. फिर वहां रखे बिछिया, अंगूठी समेत लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली. दुकान में सीसीटीवी कैमरा में पूरी वारदात कैद हो गई है. कैमरे में चोर के पैर और हाथ के निशान साफ दिख रहे हैं.
दुकानदार ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोला तो अंदर देखा की काफी ज्यादा लाइट आ रहा है, जब छत देखा तो पाया की छत काटा गया है और छत पर लगाये गये फाल्स सीलिंग और लाइट भी गिरा हुआ है. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार भी वहां आये और मामले की जांच की. सोनारी पुलिस चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
रिपोर्ट : लाला जब़ी

















