आमिर खान ने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक, किए कई खुलासे

मुंबई : आज की तारीख में आमिर खान सक्सेस की उन ऊंचाइयों पर हैं जहां पहुंचने के सपने हर

कोई देखता है. पर उन ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए एक्टर को काफी संघर्ष करना पड़ा.

उनकी जिंदगी का सफर इतना आसान नहीं रहा.

वैसे तो उनकी जिंदगी से जुडी कई बातें लोग जानते हैं पर हाल ही में आमिर खान ने

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई गंभीर खुलासे किए हैं.

जिंदगी के वो शुरुआती दिन जब उन्हें पैसों की तंगी थी उन्हें याद करते हुए वे रो पड़े.

पुराने दिनों को याद कर रो पड़े आमिर

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का कहना है कि,

जब वह बड़े हो रहे थे तो उनके परिवार की फाइनेंशियल स्टेज को लेकर लोगों में

कई तरह की गलतफहमियां थी. उनके पिता, ताहिर हुसैन एक फिल्म डायरेक्टर थे,

इसलिए लोगों को ये लगता था कि वे एक लग्जरी लाइफ जीते होंगे.

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था. सच्चाई इससे हट कर थी.

amir khan1 22Scope News

आमिर खान: परिवार को मुश्किल दिनों का करना पड़ा सामना

आमिर खान ने बताया कि जब वह लगभग 10 साल के थे, तब परिवार को काफी मुश्किल दिनों का सामना करना पड़ा था. उनके पिता ने एक फिल्म के लिए ब्याज पर कर्ज लिया था, जो करीब आठ साल तक नहीं बन पाई थी. आमिर उस बुरे दौर के बारे में सोचकर भावुक हो गए. वो इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से आंसू आने लगे और एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान ब्रेक भी लिया.

आमिर को होती थी तकलीफ

आमिर ने बताया कि एक चीज उन्हें हमेशा परेशान करती थी और वो थी उनके अब्बा की परेशानी. वह बहुत ही साधारण इंसान थे. शायद उन्हें इतनी समझ नहीं थी कि उन्हें इतना कर्ज नहीं लेना चाहिए था. उन्होंने कहा कि हालांकि उनके पिता की कुछ फिल्में अच्छी चली, लेकिन उनके पास कभी बहुत पैसा नहीं थे. उनको प्रॉब्लम में देखकर तकलीफ होती थी. क्योंकि उनके पास पैसों के लिए धमकी भरे फोन आते थे और झगड़ा शुरू हो जाता था. फोन पर ही कहते थे कि मैं क्या करूं, मेरे पास पैसा नहीं है. मेरी फिल्म अटकी है, मेरे एक्टर्स को बोलिए डेट्स देने को मुझे. आमिर ने यह भी बताया कि, उनके पिता ने तब भी सभी के पैसे लौटाए थे.

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...