पटना: 2 करोड़ से अधिक चोरी के मामले में 8 अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में 5 स्वर्ण कारोबारी भी शामिल

6 महीने में 21 चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम

पटना : 2 करोड़ से अधिक- राजधानी पटना पुलिस ने एक बड़े चोर गैंग का खुलासा करते

हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से चोरी किए गए

30 लाख रुपये के सोने के आभूषण के अलावा 1 किलो चांदी समेत कई चीजें बरामद की गई हैं.

गिरफ्तार किए गए 8 लोगों में 5 आभूषण कारोबारी हैं.

जिसमें एक महाराष्ट्र के सांगली का शंकर किरदत रहने वाला है.

2 करोड़ से अधिक: चोरी में ये पुलिसवाले भी थे शामिल

गिरफ्तार आभूषण कारोबारियों में पीरबहोर थाने का राजेश कुमार, सुशांत घोराई, सुल्तानगंज थाने का चंदन कुमार और राकेश रोशन शामिल है. गिरफ्तार किए गए 3 चोर इंटरस्टेट अपराधी है, जिनके नाम मोहम्मद शाकिर मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद तालिब खान हैं.

chori1 22Scope News

इन थाना क्षेत्रों में दिया घटना को अंजाम

पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 महीने में इस गिरोह ने राजधानी पटना के शास्त्री नगर, दानापुर, पाटलिपुत्र, राजीव नगर और दीघा थाना क्षेत्र में चोरी में 21 कांडों को अंजाम दिया था. इनके पास से 560 ग्राम सोना 1 किलो 95 ग्राम चांदी 1 लाख 41000 नगद के अलावा चोरी के काम में लाए जाने वाले कटर, छेनी हथौड़ी भी बरामद की गई है.

2 करोड़ से अधिक: नेपाल से जुड़े हैं गिरोह के तार

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह के तार नेपाल से भी जुड़े हुए हैं और एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था, जिसके सभी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट: चंदन

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...