दो दुल्हन, एक दूल्हा, शादी के लिए सभी राजी, फिर FIR क्यों

MUMBAI: मुंबई दो दुल्हन, एक दूल्हा. घरवालों को ऐतराज नहीं, फिर भी क्यों दर्ज हुआ FIR.

shaadi ek dulha do dulhan 22Scope News
मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी रचाई.

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना

सामने आई है. एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों

ने एक ही व्यक्ति से शादी रचाई. इस शादी का

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा.

सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई,

दो लड़कियों से शादी करने के आरोप में मामला दर्ज

इधर दो लड़कियों के साथ शादी करने के आरोप में दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरूद्ध धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है. धारा 494 के तहत पति या पत्नी के जीवित होते हुए दूसरा विवाह नहीं कर सकता, इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है. शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं.

दोनों के परिवारवाले थे शादी के लिए राजी

दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस अजीबोगरी शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं. बताया जा रहा है कि अतुल मलशीरस नाम का युवक मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे थे कि यह शादी वैध है या नहीं.

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...