गुजरात में बीजेपी का खिला कमल, हिमाचल में कांग्रेस ने मारा पंजा

नई दिल्ली : गुजरात में बीजेपी- गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है.

दोनों राज्यों की बात करें तो गजरात में बीजेपी का एक फिर से कमल खिलता नजर आ रहा है.

वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां न तो मिजाज बदला न रिवाज बदला.

रुझानों में यहां कांग्रेस के सरकार बनाने के पूरे-पूरे आसार लग रहे हैं.

इसी के मद्देनजर कांग्रेस में सरकार बनाने को लेकर मंथन हो रहा है.

कांग्रेस यहां 37 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 28 तो निर्दलीय तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

बीजेपी को गुजरात में बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है. खबर लिखने तक रुझानों में बीजेपी के पाले

में 151 सीटें थीं और कांग्रेस 20 पर लीड कर रही थी. आम आदमी पार्टी और अन्य इस लड़ाई में काफी पीछे हैं.

गुजरात में बीजेपी ने जश्न मनाना बनाना शुरू कर दिया है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर में जश्न मनाया. यहां कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए.

गांधीनगर में बीजेपी कार्यालय श्श्री कमलमश् में भी जश्न का माहौल है.

बीजेपी के जीत के दावे अब सच होते नजर आ रहे हैं. गुजरात में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की तरफ है.

बीजेपी की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही है.

बीते 27 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी एक बार फिर यहां सरकार बनाती नजर आ रही है.

हिमाचल में न मिजाज बदला न रिवाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे घोषित हो जाएंगे. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

सभी 68 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं. 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल में कांग्रेस 39 सीटों

तो बीजेपी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यहां मंडी जिला की सिराज सीट से हिमाचल

के मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर खुद चुनावी समर में उतरे हैं.

हालांकि उन्होंने अपनी जीत दर्ज करा ली है. वह करीब 20 हजार वोटों से जीते हैं.

अगर अंत तक यही रुझान रहा तो यह तय हो जाएगा कि हिमाचल ने विधानसभा चुनाव में अपने रिवाज को ही फॉलो किया है.

यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है. बीजेपी ने इस बार बीजेपी ने लोगों से रिवाज बदलने की अपील की थी.

गुजरात में बीजेपी: 59 स्थानों पर 68 केंद्र पर काउंटिंग

हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव हुआ था. सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था.

यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी. करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मियों, चुनाव अधिकारियों

और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में काउंटिंग हो रही है. पूरे राज्य में 59 स्थानों पर 68 केंद्र बनाए गए हैं.

गुजरात-हिमाचल के रुझानों से बीजेपी नेता गदगद

हिमाचल प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है.

इसके बाद भी बीजेपी नेता वापसी करने का दावा कर रहे हैं. यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रविकिशन

ने हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है.

रविकिशन ने कहा, ष्कोई नहीं फंसेगा, शाम तक हर जगह पर कमल खिलेगा.

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...