ईशान की सफलता पर गर्लफ्रेंड अदिति के साथ फैन्स ने किया विश

RANCHI: बिहार के ईशान किशन ने वनडे में शानदार खेल का प्रदर्शन

कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है. वनडे क्रिकेट में

उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर शानदार पारी को अपने नाम किया है.

ईशान ने 126 बॉल में अपना दोहरा शतक पूरा किया.

जिसमें उन्होंने 23 चौके और 9 छक्के जमाए.

aditi 22Scope News

उनका स्ट्राइक रेट करीब 160 का रहा. ईशान सबसे तेज

दोहरा शतक जमाने वाले प्लेयर बन गए. ईशान के परिवार वाले

भी उनकी इस जीत से काफी खुश हैं. ईशान के पैतृक गांव

नवादा में जश्न मनाया गया. बिहार समेत पूरे देश से

उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं. क्रिकेटर ईशान किशन ने भी देर रात एक इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने लोगों की बधाइयों पर आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि मैं जो महसूस कर रहा वो शब्दों में बयान नहीं कर सकता.

गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी किया विश

aditi 1 22Scope News

इस प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. इसी बीच क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी इस अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान की फोटोज शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. अदिति ने ईशान की एक फोटो शेयर करते हुए उसपर हार्ट और इमोशनल इमोजी लगाकर अपना प्यार लुटाया.

इससे पहले भी अदिति ने ईशान के एक पोस्ट पर उन्हें प्राउड और हैप्पी लिख कर कमेंट किया था. अदिति 2019 में ईशान की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को एक मैच में चीयर करने आई थीं, तभी से दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है. वैसे अब तक दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है. अदिति ईशान हर शानदार मैच के बाद उनकी तस्वीर और पोस्ट शेयर करती हैं.

कौन हैं अदिति हुंडिया

aditi 2 22Scope News

अदिति मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट और 2018 में मिस सुपर नेशनल रह चुकी हैं. अदिति पिछले कुछ सालों में म्यूजिक वीडियो के अलावा कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं. अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. अदिति का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज से भरा हुआ है. खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में अदिति किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. ईशान और हुंडिया कई बार साथ में स्पॉट हो चुके हैं.

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...