DHANBAD: आधी रात में धाएं- धाएं, कोयला व्यवसायी की हत्या

DHANBAD: आधी रात में धाएं- धाएं : कोल कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर धनबाद

में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की देर रात

अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए

शाहबाज उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी.

dhanbad firing 22Scope News
धनबाद में कोल व्यवसायी से लूटपाट के बाद जांच करती पुलिस

नया बाज़ार इलाके में रहने वाला बबलू कोयला व्यापारी

पप्पू मंडल का करीबी था. बबलू को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र

के विकास नगर इलाके में गोली मारी गई. घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आधी रात में धाएं- धाएं : कोल वाशरी प्लांट में भी बंधक बनाकर लूटपाट

घायल बबलू को आनन-फानन में धनबाद के सेंट्रल हॉस्पिटल में

भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद से नया बाज़ार इलाके में मातम का माहौल है.

मृतक की उम्र तीस साल के करीब बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पप्पू मंडल ने ही बुरी तरह से घायल बबलू को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. मृतक पप्पू मंडल के साथ ही कोयला का काम करता था. कुछ दिनों पहले पप्पू मंडल के आवास पर भी गोलीबारी की गई थी. इस घटना के बाद धनबाद पुलिस और उसकी कार्यशैली को लेकर एकबार फिर से सवाल उठ रहे हैं.

आधी रात में धाएं- धाएं : कोल नगरी में एक के बाद एक आपराधिक वारदात

एक दूसरी घटना में धनबाद शहर के जाने माने कारोबारी प्रशांत तुलस्यान के कोल वाशरी प्लांट में बीती रात अपराधियों ने धावा बोल दिया और जमकर लूटपाट की. करीब दो दर्जन की संख्या में आए थे अपराधी. ये सभी पिस्तौल, तलवार और दूसरे हथियारों से लैस थे. सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना कर करीब दस लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपराधियों को जल्द पकड़ने का भरोसा देकर चली गई.

पुलिस दिला रही सुरक्षा का भरोसा,बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे अपराधी

पिछले कुछ अरसे के दौरान धनबाद में खुलेआम गोलीबारी की कई घटनाएं हुई है. इतना ही नहीं कभी वीडियो मैसेज वायरल कर तो कभी पर्ची बांटकर आपराधिक घटना की जिम्मेदारी लेने का मामला भी सामने आता रहा है. गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान को भी गिरफ्तार करने में पुलिस अबतक नाकाम रही है.

प्रिंस खान ने न सिर्फ व्यावसायियों को धमकाने की कोशिश की है बल्कि कई आपराधिक वारदातों की जिम्मेदारी भी ली है. हरेक घटना के बाद पुलिस लोगों को सुरक्षा का भरोसा तो दिलाती है साथ ही कारोबारियों से रंगदारी न देने और अपराधियों के आगे न झुकने की अपील भी करती है, लेकिन आपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही. ऐसे में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और कारोबारी दहशत में हैं.

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img