माओवादियों ने दो दिनों में दो बड़ी वारदात को दिया अंजाम

CHATRA: चतरा में माओवादियों का तांडव बढ़ता जा रहा है.

पिछले दो दिनों में नक्सलियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर

सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को आग के हवाले कर दिया.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

chatra hamla 22Scope News

कुंदा थाना क्षेत्र में जेसीबी को बम से उड़ाया था


नक्सलियों ने पहले कुन्दा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे

जेसीबी को बम से उड़ाकर उसे आग के हवाले कर आतंक फैलाया था.

अभी इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ लगा भी नहीं था कि नक्सलियों ने फिर तांडव मचाया.

दो दर्जन नक्सलियों ने करमाही जंगल में मचाया तांडव


करीब दो दर्जन नक्सलियों के एक दस्ते ने सदर थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित चतरा-लावालौंग सीमा पर स्थित करमाही जंगल में जमकर तांडव मचाया. करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से हो रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी को फूंक दिया. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले.

एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित

एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया. टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने के बाद इलाके के लोगों के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी और संवेदक दहशत में है. घटना को अंजाम देने से पूर्व नक्सलियों ने मजदूरों के साथ भी मारपीट की थी. हालांकि पूर्व में ही पुलिस ने इलाके में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधि को लेकर संवेदकों को नक्सल प्रभावित इलाकों में बगैर सुरक्षा निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश दिया था. साथ ही संवेदनशील जगहों पर गाड़ियां खड़ी नहीं रखने का आग्रह किया था.


संवेदकों ने नहीं किया सुरक्षा मानकों का पालन


संवेदकों को आगाह किए जाने के बाद उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी और सुरक्षा के मानकों का ख्याल नहीं रखा. पुलिस को बगैर पूर्व सूचना दिये संवेदकों द्वारा सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इस पूरे मामले में भी पुलिस के कोई भी पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि इलाके की घेराबंदी कर घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही घटना में शामिल नक्सलियों को धर दबोचा जाएगा.

रिपोर्ट: सोनू भारती

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img