कटकमसांडी में माओवादियों ने चार गाड़ी को किया आग के हवाले, लेवी नहीं देने पर घटना को दिया अंजाम

हजारीबागः जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर हेसा कुंदर गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे चार वाहन को जला दिया गया है. इसमें दो हाइवा, एक पेलोडेर और पिकअप वाहन शामिल है. घटनास्थल पर उग्रवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है. वाहन जलाने की जिम्मेदारी माओवादी संगठन के लोगों ने लिया है. सभी जले हुए वाहन रेलवे कंपनी के बताए जा रहे है. कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में वाहन से काम कराया जाता था. स्थानीय लोगों ने कहा कि लेवी नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया गया है.

माओवादियों ने हजारीबाग में काफी दिनों के बाद घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में ऑपरेशन भी चलाया जा रहा और माओवादियों के धर पकड़ के लिए कोशिश की जा रही है. तो दूसरी ओर घटना के बाद पूरे इलाके में भय का वातावरण है और लोग सहमे हुए हैं. इलाका चतरा और हजारीबाग का सीमांत क्षेत्र है. ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है की घटना को अंजाम देकर माओवादी एक जिले से दूसरे जिले भी फरार हो गए होंगे.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Ranchi Airport: घने कोहरे से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, पुणे और मुंबई...

रांची में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। पुणे और मुंबई से आने वाली दो...

Ranchi Crime: लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6.01...

 रांची के पुंदाग में लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6 लाख 1 हजार 200 रुपये की ठगी का आरोप लगा है।...

Jharkhand Private University: निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म, पहले...

 झारखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नए कानून के तहत पहले इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा, फिर अनुमति...