नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: एडीजी

PATNA: बिहार के एडिशनल जनरल ऑफ पुलिस एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने

बताया कि बिहार के उन इलाकों में भी अब पुलिस का कब्जा है

जहां पहले नक्सलियों का वर्चस्व रहा है. उन्होंने इस महीने

पुलिस के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई का जिक्र करते हुए

बताया कि औरंगाबाद और गया क्षेत्र से ईनामी नक्सलियों

को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि

कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी में भी पुलिस को सफलता मिली है.

पुलिस और CRPF के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत लखीसराय से 4 अपराधी

एडीजी ने बताया कि गया रंगदारी मामले में मानवीय सूचना के

आधार पर दिल्ली से गिरफ्तारी हुई है. अक्टूबर में

एसटीएफ 2000 का गठन हुआ था, सोनपुर मेला में

हथियारों से लैस यूनिट को प्रदर्शित किया गया है.

इसके लिए एक दल चीता का गठन किया गया.

इस दल के द्वारा अक्टूबर महीने में सिर्फ़ 15 गिरफ्तारी की गईं है.

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कर रही है कार्रवाई

एडीजी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार पुलिस की टीम राज्य के बाहर से भी गिरफ्तारी कर रहीं हैं.

पुलिस बल के द्वारा जो सूचना दी जाती हैं और जो कार्रवाई की जाती हैं,

अब उन पुलिस वालों को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ऐसे कोई भी पुलिसकर्मी जो किसी गंभीर मामले में गिरफ्तारी करते हैं या आतंकी गतिविधियों में शामिल किसी की गिरफ़्तारी करने में सफलता हासिल करते हैं या ब्लाइंड केस या साइबर क्राइम में कोई उद्भेदन किया हो वैसे पुलिस वालों को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा. गृह मंत्रालय की तरफ से सरकार को लेटर भेजा गया जिसमे पीएफआई सदिग्धों की करवाई को लेकर कही गई बातें एडीजी जेएस गंगवार ने कहा की पूरा मामले पर अभी संज्ञान में नहीं आया है आने पर बात किया जाएगावहीं बिहार के आरा में बढ़ते अपराध पर एडीजी ने कहा कि वहां आईजी और तमाम अधिकारी कैंप कर रहे हैं. व्यवसाई की हत्या में उद्भेदन किया गया है. अपराधियों को गुजरात से भी पकड़ा जा रहा है.

बाल दिवस के अवसर पर आनंद मेले का हुआ आयोजन

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...