कच्ची दरगाह से राघोपुर को जोड़ने वाला पीपा पुल दो लेन का हुआ

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र को जोड़ता है यह पुल

पटनासिटी : कच्ची दरगाह- उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला

पीपा पूल इस बार दो लेन का हो गया है. पटना सिटी के कच्ची दरगाह से

यह पीपा पुल राघोपुर के लिए जुड़ती है. पहले यह पीपा पुल एक लेन का ही हुआ करता था,

लेकिन दियारा वासियों के समस्याओं को देखते हुए इस बार यह पीपा पुल दो लेन का बनाया गया है.

pipa pul1 22Scope News

कच्ची दरगाह: 14 करोड़ की लागत से बना पीपा पुल

बता दें कि पहले पीपा पुल एक लेन होने के कारण गाड़ियों का दबाव बहुत होता था, जिसके कारण पीपा पुल पर जाम की समस्याएं होती थी. इसी को देखते हुए इस बार पीपा पुल के बजट को बढ़ाते हुए इसे लगभग 14 करोड़ रुपए कर दिया गया और अब यह पीपा पुल दो लेन का हो गया है.

pipa pul12 22Scope News

दियारा वासियों में खुशी की लहर

हालांकि इस पुल के बन जाने के बाद दियारा वासियों में खुशी की लहर है. लोग कह रहे हैं कि अब आने जाने में काफी सहूलियत मिल रही है. राघोपुरवासी सुबोध राय कहते हैं कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दियारा वासियों की परेशानियों को देखते पीपा पुल के एक और लेन को बढ़ा दिया है, जिसके वाद आवागमन आसान हो गया है.

कच्ची दरगाह: लालू यादव के शासनकाल में बना था एक पीपा पुल

वहीं प्रमोद राय ने कहा कि लालू यादव ने अपने शासनकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने एक पीपा पुल दिया था और अब उसी को बढ़ाते हुए उनके छोटे बेटे व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक और पीपा पुल दे दिया है, जिससे आम लोगों को काफी सहुलियत हो गयी है. गौरतलब है कि करीब लाखों की आबादी इस पीपा पुल के सहारे आवागमन करते हैं. यह दोनों लेन कच्ची दरगाह और दूसरा पक्की दरगाह में बनाया गया है.

रिपोर्ट: उमेश चौबे

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...