आरा : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के महुली घाट पर लोगों के आने-जाने के लिए पीपा पुल का निर्माण किया गया है और इसके माध्यम से हजारों लोग हर रोज आते जाते हैं। गंगा पार के हजारों लोगों के लिए यही पीपा पुल एकमात्र सहारा है। वहीं इस पीपा पुल पर एक पोंटून ब्रिज को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पहले बड़े जहाज को पार करने के लिए पीपा पुल को खोलना पड़ता था। जिसके कारण दो से तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहता था। इस पोंटून ब्रिज के लग जाने से मात्र 10 से 15 मिनट में पीपा पुल को हटा दिया जाता है और जहाज के पार कर जाने के बाद पुनः पीपा पुल को लगा दिया जाता है। जिसके कारण लोगों को काफी सहूलियत मिलती है।

पोंटून ब्रिज को भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण के द्वारा लगाया गया है
वहीं इस पोंटून ब्रिज को भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण के द्वारा लगाया गया है ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। वहीं इस पर काम कर रहे ऑपरेटर ने बताया कि पहले जहां पीपा पुल को खोलने में दो-तीन घंटे का समय लग जाता था। इसके लग जाने से मात्र 10 से 15 मिनट में जहाज पार कर जाती है और पुनः पीपा पुल को लगा दिया जाता है। जिसके कारण समय की काफी बचत होती है और यह काफी लाभदायक सिद्ध हो रहा है। क्योंकि इस पीपा पुल के माध्यम से हजारों लोग हर रोज आवागमन करते हैं। बिहार से उत्तर प्रदेश को जोड़ने में यह काफी कारगर साबित होता है।
यह भी पढ़े : पप्पू यादव का चिराग पासवान पर तंज, कहा- सबका सपना होता है चुनाव लड़ना, सबको पिता की नहीं मिलती विरासत…
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


















