संसद में गूंजा जहरीली शराब से मौत का मामला, बीजेपी बोली- बिहार सरकार करा रही हत्या

लोकसभा में संजय जायसवाल ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/पटना : संसद में गूंजा- छपरा के इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर

जहरीली शराब पीने से लोगों की हुई मौत का मुद्दा संसद में भी गूंजा.

लोकसभा में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने जहरीली शराब से

हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए नीतीश सरकार को घेरा.

उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार द्वारा प्रायोजित 37 हत्याएं हुई हैं.

2016 से लगातार हम उठाते रहें हैं कि पुलिस के द्वारा पूरे बिहार में

जहरीली शराब का घर-घर वितरण हो रहा है.

लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर संज्ञान तक नहीं लेते, उल्टे आपा खो देते हैं.

संसद में गूंजा: बिहार में शराब बेचने वाले लोगों को मिलता है टिकट- संजय जायसवाल

भाजपा सांसद ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार सरकार सामूहिक हत्याएं करा रही है. सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे जो पिएगा, वो मरेगा, लेकिन वो शराब बेचने वाले लोगों को टिकट दे देते हैं. उन्होंने कहा कि इन मौतों की जिम्मेदार नीतीश सरकार ही है. इस मामले पर बिहार सरकार, नीतीश कुमार और बिहार की पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई हो. वहीं जो दोषी है उसकी तत्काल गिरफ्तारी करे. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में एक तरफ जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं, दूसरी ओर नीतीश कुमार विधानसभा में आपा खो रहे हैं. वहीं बिहार शराब कांड को लेकर राज्यसभा में भी भाजपा सांसदों ने हंगामा किया.

vijay sinha 6 22Scope News

संसद में गूंजा: सरकार करा रही नरसंहार- विजय सिन्हा

वहीं बिहार विधानमंडल के बाहर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मीडिया को बताया कि जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार को कोई मतलब नहीं. नीतीश सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई. सरकार व प्रशासन पूरी तरह से सुस्त है. सरकार नरसंहार करा रही है. हम इस मुद्दे पर शांत नहीं रहेंगे.

छपरा जाएंगे विजय सिन्हा, मृतक के परिजनों से करेंगे मुलाकात

विजय सिन्हा ने कहा कि लोगों की मौत पर सरकार जबतक कार्रवाई नहीं करेगी और मृतक के परिजनों को जबतक मुआवजा नहीं मिलेगा तबतक हमलोग आंदोलन करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि सदन के अंदर सरकार से एक बार आग्रह करेंगे. फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो हम छपरा जाएंगे और मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

रिपोर्ट: राजीव कमल/प्रणव राज

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...