Advertisment

बोकारो में वैक्सीन हुआ खत्म, वैक्सीनेशन सेंटर से वापस लौटे लोग

बोकारो : कोरोना का टीका की कमी ने टीकाकरण अभियान की गति को सुस्त कर दी है. टीके की कमी के कारण शनिवार को अधिकांश वैक्सीन केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहा. सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान में बने वेदांता केयर फिल्ड केयर हॉस्पिटल के टीकाकरण केंद्र पर लोग पहुंचने लगे थे. यहां बताने वाला कोई नहीं था कि कब से टीकाकरण प्रारंभ होगा, लोगों को बिना टीका लगवाए मायूस होकर लौटना पड़ा. बता दें कि पुस्तकालय मैदान में वैक्सीनेशन के लिए खास सेंटर बनाया गया है जहां हजारों की भीड़ लगती है और हर दिन करीब 5 से 7 हजार वैक्सीन दिया जाता है. दूर दराज से वैक्सीन लेने आये लोगों को वैक्सीन नही मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने कहा कि शनिवार को 22 सेंटरों पर कोविशील्ड लगाई गयी। स्टॉक में पांच हजार डोज था। बोकारो शहर को छोड़ दूसरे इलाकों में टीकाकरण हुआ है। देर शाम तक टीके की उपलब्धता की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...