वैक्सीन लेने से पहले ही मिल गया सर्टिफिकेट

पटना : बिहार में कोरोना ने जब रफ्तार पकड़ी तो लोगों को फिर से वैक्सीनेशन का ख्याल आया. फिर से वैक्सीन लेने के लिए सेंटर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है. वैक्सीनेशन में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जहां वैक्सीन लेने से पहले ही सर्टीफिकेट जारी कर दिया गया. पटना के एक छात्र को कोरोना वैक्सीन लगने के दो घंटे पहले ही वैक्सीन लगने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. छात्र ने टीका लेने के लिए मोबाइल से सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर ऑनलाइन बुकिंग की थी. बुकिंग करने के बाद मिडिल स्कूल सबलपुर में 1 बजे दोपहर से लेकर 3 बजे के बीच उसे टीका लेने का मैसेज आया. उसी समय मोबाइल पर टीका लेने का सर्टिफिकेट भी मैसेज में आ गया. मिडिल स्कूल में सबलपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य विभूति कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को वैक्सीन नहीं दिया जा रहा है.  इसके बाद तुषार राज अपने पिता के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटना सदर सबलपुर गया. अस्पताल के अंदर कर्मचारी उन्हें ही गलत ठहराने लगे.  हालांकि अंत में छात्र को टीका दे दिया गया.

Corona Explosion- लेकिन अब तक 9.28 करोड़ वैक्सीन का नहीं हो सका इस्तेमाल

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...