जानिए कब रिलीज होगी फिल्म गदर 2, उत्कर्ष ने सनी देओल को लेकर कही बड़ी बात

मुंबई : फिल्म गदर 2- साल 2001 में फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ ने उस साल की

सबसे बड़ी हिट फ़िल्म रही. इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था.

शकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

gadar21 22Scope News

इस फ़िल्म को बनने में बस 18 करोड़ लगे थे, मगर फिल्म की कमाई 78 करोड़ रही.

गदर की कहानी ब्रिटिश सेना के एक सिख पूर्व सैनिक बूटा सिंह के रियल लाइफ पर बेस्ड है.

अब 22 साल बाद इस फ़िल्म का दूसरा भाग रिलीज़ होने वाला हैं.

gadar2 22Scope News

2023 में रिलीज़ होगी गदर 2

22 साल बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा फिल्म का दूसरा पार्ट ‘गदर 2’ लेकर आ रहे है, जो 2023 में रिलीज होने वाला है. डायरेक्टर अनिल शर्मा एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल को लेकर गदर 2 बना रहे हैं. इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में है, जो सनी देओल के बेटे के रोल में हैं. उत्कर्ष वही हैं जिन्हें आप लोगों ने गदर में सनी के बेटे के रूप में देखा था. एक बार फिर से उत्कर्ष अपने एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं. गदर 2 जबरदस्त एक्शन सीन होंगे, जिसे दर्शकों ने बड़े स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा होगा.

gadar2123 22Scope News

फिल्म गदर 2: सनी देओल के बारे में उत्कर्ष ने कही ये बात

सनी देओल की तारीफ करते हुए उत्कर्ष शर्मा ने कहा, सनी सर एक संस्थान हैं और वो काफी प्रतिभाशाली है. वो आनेस्टी को काफी फॉलो करते हैं. एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने से लेकर अब उनके साथ काम करने तक मैं कह सकता हूं कि वह अभी भी वही हैं. सपोर्टिव, केयरिंग और एक अच्छे इंसान हैं. मैं लकी हूं कि मुझे सनी सर के साथ पुराने दिनों को फिर से जीने का मौका मिला और उनके साथ काम करने की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी.

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...